शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। किसान दिवस में रालोद नेता द्वारा जर्जर एलटी लाइन का मुद्दा उठाई जाने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर तारों को बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। ग्राम डांगरौल निवासी किसान यशपाल और प्रभात के ट्यूबवेल तक करीब 100 मीटर एलटी लाइन का तार बेहद जर्जर हालत में था, जिससे कई बार आग जैसी घटनाएं हो चुकी थीं। रालोद नेता राजन ने किसान दिवस के मौके पर डीएम शामली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया,करीब 100 मीटर लंबी इस लाइन के तार टूटने और चिंगारी निकलने का खतरा बना रहता था, जिससे दोनों किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी खराब लाइन के चलते किसान यशपाल के खेत में एक बार आग भी लग...