फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। किसान दिवस में बुधवार को किसानों ने आलू खरीद के मानकों का मुद्दा प्रमुखत: से उठाया। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में फार्मर आईडी पर जोर, खाद का मुद्दा उठाकिसानों की समस्याएं किसानों का कहना था कि जो मानक तय किये गये हैं उसका ही परिणाम है कि अभी तक एक भी बोरी आलू की खरीद नहंी हो पायी है। बिजली समस्या पर भी किसान नाराज दिखे। विकास भवन सभागार में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी की उपस्थिति में किसानों की समस्यायें सुनीं गयीं। किसान राममोहन दीक्षित ने कहा कि किसानों का आलू खरीद केंद्र खोल दिया गया है मगर आलू की खरीद शासन स्तर से नहंी की जा रही है। मानकों की सबसे बड़ी समस्या है। किसान शिव प्रताप सिंह ने वाहनों की अत्यधिक चेकिंग से किसानों को हो रही दिक्कतों का मु्ददा उठाया। उ...