गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व: चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गोराबाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और डीएम अविनाश कुमार ने किया। इसमें 36 किसानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं ज्यादा टर्नओवर करने वाले सात एफपीओ के प्रोपराइटर को भी सम्मानित किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि अब खेती किसानी वैसी नहीं रह गयी है, जैसा कि हमारे पूर्वज करते थे। अब कृषि को व्यवसाय समझ कर किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने वाले कृषि से सम्बद्ध विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपनी पिछली तैनातियों के दौरान विभिन्न नामचीन किसानों और समारोह में स्टाल लगाये हुये कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.