शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता ने गेहूं, सरसों व आलू की फसलों में लगने वाले प्रमुख खरपतवारों तथा उनके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने यूरिया के सीमित उपयोग, नैनो यूरिया, डीएपी, एनपीके व जिंक के संतुलित प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही देरी से बोई जाने वाली गेहूं की किस्मों डीबीडब्ल्यू-173, डीबीडब्ल्यू-71 और एचडी-2398 के बारे में बताया। डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि जनपद की 115 समितियों पर यूरिया व डीएपी उपलब्ध है। किसी समस्या पर कृषक दूरभाष संख्या 9125557163 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा ने कोहरे में दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.