प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। शहर के भंगवाचुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष आजाद अली पप्पू के नेतृत्व में आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मेरठ में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पहचान बनाई थी। किसानों के लाभ के लिए उनके आंदोलन पर चर्चा हुई। आयोजन में प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, सुनील पांडेय, रामू गौड़, वकील, सलमान, पवन कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार रावत आदि ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.