किसान ड्रम सीडर मशीन से कर रहे धान की बोआई
गंगापार, जुलाई 3 -- करमा क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान ड्रम सीडर मशीन से धान की बोआई कर रहे हैं। ड्रम सीडर एक मानव चालित कृषि यंत्र है जिसका उपयोग धान की सीधी बोआई के लिए किया जाता है। किसानों का मानना है कि इस विधि में समय और लागत दोनों की बचत होती है। इस विधि से सीधी कतार और निश्चित दूरी पर बोआई होती है जिसमें नर्सरी तैयार करने और रोपाई का झंझट नहीं होता। कतार में पौधे निकलने से खरपतवारों की निराई गुड़ाई करना भी आसान हो जाता है। करमा पहलू का पूरा में ड्रम सीडर मशीन से धान की बोआई करने वाले किसान दीपनारायण पटेल रज्जन ने बताया कि यह मशीन प्लास्टिक या फाइबर के ड्रम से बनी होती है जिसमें बीज डालकर आगे की ओर ढकेलना पड़ता है। इस विधि में यदि धान की महीन रिसर्च वेराइटी के बीज का इस्तेमाल किया जाय तो वह ड्रम से आसानी से नीचे गिरता है। यह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.