गंगापार, मार्च 1 -- नव युवक एकता परिवार चितौरी वॉलीबाल टूर्नामेंट शनिवार को आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल का पहला मैच किसान ट्रेडर्स और मंडोर टीम के बीच हुआ। जिसमें किसान ट्रेडर्स ने मंडोर टीम को भारी अंतर से पराजित किया तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल कृष्णा स्टूडियो बारा और बी ब्रदर्स टीम के बीच हुआ। जिसमें बी ब्रदर्स टीम ने कृष्णा स्टूडियो बारा को हरा दिया। फाइनल मैच किसान ट्रेडर्स और बी ब्रदर्स टीम के बीच हुआ जिसमें किसान ट्रेडर्स टीम ने बी ब्रदर्स टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। शनिवार सुबह से चले टूर्नामेंट का समापन देर रात संपन्न हुआ। विजेता और उप विजेता टीम को ग्राम प्रधान चितौरी दारा सिंह और मानसिंह ने पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, धीरेन्द्र क...