किसान जुटे रबी फसल की तैयारी में, कुल्थी की बुआई शुरू
पलामू, सितम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ फसल के बाद पलामू के किसान अब रबी फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में कुल्थी की बुआई शुरू हो चुकी है। कुल्थी की बुआई के लिए अनुकूल माने जाने वाला पूर्वा नक्षत्र अंतिम चरण में है। इसके चलते किसान खाली पड़े टांड़ वाले खेतों में तेजी से कुल्थी की बुआई कर रहे हैं।
कृषि विभाग का लक्ष्य सरसों, चना, आलू और अन्य सब्जियों की खेती के लिए भी खेत तैयार किए जा रहे हैं। जिला कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में कुल्थी की बुआई के लिए 2,000 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंगलवार तक केवल 47.60 हेक्टेयर में कुल्थी की बुआई हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 2.38 प्रतिशत है। दूसरी ओर, धान की रोपनी करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। छतरपुर के किसान नंदू यादव ने बताया कि धान की रोपनी पूरी करने के बाद उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.