जौनपुर, मार्च 21 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा परिसर में शुक्रवार को किसान मेला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नवीन तकनीकी से खेती करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि समेत कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्टाल का अवलोकन किया। कृषि मंत्री ने स्टाल किसानों ने खेती सम्बंधी जानकारी ली। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान जागेगा तो राष्ट्र मजबूत होने के साथ खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिकों की मदद से तकनीकी खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। वह केवीके बक्शा पर किसान मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण करने के बाद किसानों को सम्बोधित सकर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री शाही ने कहा कि पिछले 7...