गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की कंपनियों की ओर से उत्सर्जित प्रदूषित पानी आमी और राप्ती नदियों के में जा रहा है। इसे लेकर कौड़ीराम ब्लॉक के कोठा गांव में ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान जन मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। संयोजक विकास सिंह ने कहा कि गीडा की कंपनियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी ने आमी और राप्ती के पानी को पूरी तरह काला कर दिया है। नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोग दिन-रात असहनीय बदबू झेलने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। बैठक के अंत में किसान जन मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान लवलेश कुमार, प्रकाश...