किसान जनता पार्टी का धरना पांचवें दिन भी जारी
गिरडीह, अगस्त 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय की रिट याचिका संख्या 5925/2022 अवधेश कुमार सिंह बनाम झारखंड राज्य में पारित आदेश के आलोक में रजिस्टर-2 की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष सीसीएल मैदान में किसान जनता पार्टी का दिवा-रात्रि अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा सुध नहीं लिए जाने पर आंदोलनकारियों ने आगे की रणनीति पर विचार किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। हम सत्य और अहिंसा के पुजारी हैं और पुतला दहन को अहिंसात्मक आंदोलन मानते हैं। अगर मांग नहीं मानी गई तो हम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी दोनों का पुतला जलाने और लाठी खाने व जेल जाने को भी तैयार हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: खदेड़ा-खदेड़ी के बाद भड़का आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.