सीवान, जून 11 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के तकिपुर पंचायत भवन परिसर में 12 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किसान-चौपाल मेला एवं खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा सूचना जारी की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को केसीसी, पीएम-किसान योजना, ऑनलाइन पंजीकरण तथा कृषि विभाग की अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों से कार्यक्रम में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक के उपयोग लेकर चला जागरूकता अभियान कृषि सलाहकार आनंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि संबंधी सुझाव भी दिए जाएंगे।

हिंदी...