किसान चौपाल में किसानों से जैविक खेती की अपील
भागलपुर, जून 18 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बारा और रौशनपुर पंचायत में बुधवार को किसान चौपाल लगाया गया। इसमें काफी संख्या में पंचायत के किसानों ने भाग लिया। चौपाल में एटीएम अजय कुमार मधु एवं कृषि सलाहकारों पवन एवं रमेश सिंहा ने उपस्थित किसानों को खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि खेतों में उर्वरक आदि का उपयोग अधिक न करें, जैविक खेती करें। इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। किसानों के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- किसान चौपाल में किसानों से जैविक खेती की अपील यह भी पढ़ें- कीट नियंत्रण के लिए फेरोमेन ट्रैप का करें प्रयोग यह भी पढ़ें- कृषक जागरूकता गोष्ठी में खेती बचाने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.