अररिया, नवम्बर 29 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड के भीखा पंचायत में बुधवार को रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार, सहायक सहायक तकनीकी प्रबंधक आमोद आनंद ने रवि मौसम में चलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बीज वितरण, बिहार कृषि एप्प के संबंध में जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार के द्वारा प्राकृतिक खेती के फायदे ,आत्मा के द्वारा दी जाने वाली प्रशिक्षण-परिभ्रमण ,किसान पाठशाला किसान ,गोष्ठी ,कौशल विकास योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई के फायदे एवं इसके इस्तेमाल से कैसे हम अपनी लागत में कम कर सकते हैं साथ ही इसके द्वारा हम कैसे सीधे खेतों में उर्वरक का छिड़काव कर सकते हैं और किसानों को कम से कम रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल करने आदि की जानकारी दी गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.