हापुड़, जुलाई 22 -- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कई किसान नेताओं को पुलिस प्रशासन ने होम अरेस्ट कर लिया है। बता दे कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम. सिंह के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम ततारपुर से दिल्ली के किसान घाट के लिए रवाना होने वाला था। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह को उनके निवास पर ही होम अरेस्ट कर लिया। वहीं राष्ट्रीय सैनिक संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में जिला सचिव मुकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, दीपचंद प्रजापति तथा राष्ट्रीय किसान मजदूर ...