मेरठ, मार्च 18 -- बजाज शुगर मिल किनौनी में वैज्ञानिक गन्ना बुवाई विधियों पर वृहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए वसंतकालीन गन्ना बुवाई, नई और उच्च उत्पादकता वाली गन्ना प्रजातियों, कीट एवं रोग प्रबंधन, भूमि सुधार करने की जानकारी दी गई। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीप गुप्ता और गन्ना शोध केन्द्र मुजफ्फरनगर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर का बुके देकर स्वागत किया। गन्ना विशेषज्ञ डॉ. अवधेश डागर ने बताया कि गन्ना बुवाई का श्रेष्ठ समय तब होता है जब तापमान 28-33 डिग्री हो। उन्होंने पौधों की जड़ों को 1-1.5 फुट गहराई तक जुताई करने और मिट्टी में ट्राईकोडरमा के उपयोग पर जोर दिया। डॉ. डागर ने रेड-रोट बीमारी से बचाव के लिए फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.