रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- खटीमा। कंचनपुरी समिति में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें समिति सदस्य किसानों ने भाग लिया। जिन्हें कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। गोष्टी के दौरान किसानों को बताया गया कि समिति सदस्यों को इफ्को एवं एमसी के उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को मिट्टी की जांच को सैंपल कलेक्शन की जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं सहकारी बैंक द्वारा वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के संबंध में भी बताया। इस दौरान मौके पर कंचनपुरी समिति अध्यक्ष गुरजीत कौर, बलराज सिंह, उपाध्यक्ष फूलचंद, शाखा प्रबंधक रोहित बजाज, सचिव जितेंद्र शर्मा, इफ्को प्रतिनिधि संदीप, हरीराज, प्रमिला सिंह, इकबाल अहमद तथा समस्त समिति संचालक मंडल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.