लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- छेदुई पतिया में प्योर एग्रो आर्गेनिक ने किसान गोष्ठी की। इसमें किसानों को जैविक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने केचुए की खाद सहित रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के विकल्प में जैविक कीटनाशकों के प्रयोग पर जोर दिया। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, फसल विविधीकरण अपनाने और प्रमाणित जैविक उत्पादों के जरिए आय वृद्धि के उपाय बताए। मुख्य अतिथि रामआसरे गुप्ता तथा कंपनी के जीएम आतिश सिंह ने जैविक खाद के प्रयोग और उसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। इसमें कंपनी अफसर रज्जन मौर्य व अखिलेश कुमार सहित रामकुमार भास्कर, सुधाकर, मनमोहन, इम्तियाज, नजाकत, सद्दाम हुसैन आदि किसान शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...