बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- थरथरी के ई-किसान भवन में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय ई-किसान भवन में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आत्माध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार व डॉ. एके चंचल ने किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को दलहन की उन्नत खेती, बीज चयन, बीजोपचार एवं उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने कहा कि रबी मौसम में दलहन की फसलों की समय पर बुआई बेहतर उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए खरीफ मौसम में कम अवधि में तैयार होने वाली धान की किस्मों का चयन करने पर जोर दिया गया, ताकि धान की कटाई के बाद खेत समय पर खाली हो सके और दलहन की बुआई में विलंब न हो। यह भी पढ़ें- Buxar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल योजना को दें बढ़ावा किसानों को बुआई से...