किसान गोष्ठी में जैविक खेती अपनाने पर दिया गया जोर
हजारीबाग, जून 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को बेड़ा हरियारा पंचायत सचिवालय में संतुलित उर्वरक, दलहन एवं रागी की खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
किसानों की सलाह गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि किसान सबसे पहले अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। जांच के बाद संतुलित उर्वरक का उपयोग कर अपने फसलों की पैदावार बढ़ा सकते हैं। किसान खेतों में आवश्यतानुसार नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाश की सही मात्रा, सही समय और सही अनुपात में दें। यह न केवल फसल की पैदावार बढ़ाता है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य, उत्पाद की गुणवत्ता और पर्यावरण की भी रक्षा करता है।
सरकारी योजनाएँ कहा कि सरकार मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.