औरैया, अगस्त 13 -- विकासखंड क्षेत्र के घसारा स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें किसानों को खरीफ फसलों में लगने वाले रोग और कीटों की पहचान व उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। जनपदीय सलाहकार विवेक मोहन द्विवेदी ने खरीफ फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों और कीटों के प्रभाव की जानकारी देते हुए समय रहते नियंत्रण के उपाय अपनाने को कहा। तकनीकी सहायक आशीष कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और रोग या कीट का प्रकोप दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Godda News: फसल सुरक्षा को लेकर किसानों को दी गई जानकारी राजकीय बीज गोदाम प्रभारी अर...