महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र के श्याम देउरवा सहकारी समिति पर इफको के तत्वावधान में जैव उर्वरक अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको लखनऊ के उप महाप्रबंधक डॉ. आरके नायक ने खेती-बाड़ी में जैव उर्वरकों के प्रयोग करने बल दिया। उन्होंने किसानों को कम से कम केमिकल युक्त उर्वरकों का मिट्टी में प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आने वाली खरीफ की फसलों में नैनो उर्वरक की प्रयोग विधि भी बताई एवं किसानों में नैनो उर्वरक से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। कहा कि इफको का सागरिका भी धान की खेती में बेहतर काम कर रही है। कई किसान सागरिका से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।इफको गोरखपुर के मुख्य क्षेत...