मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की में सोमवार को किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी एवं निदेशक प्रसार शिक्षा पूसा शामिल हुए। गोष्ठी में कृषि नवाचार, कृषि ड्रोन, संरक्षित कृषि, मखाना की उन्नत खेती, सूक्ष्म सिंचाई, जल संरक्षण की तकनीक, गेहूं फसल की उन्नत किस्मों की जानकारी, तिलहन एवं दलहन की खेती को बढ़ावा देना, समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाना, जलवायु अनुकूल खेती की उन्नत तकनीकों को अपनाना, सब्जियों की उन्नत किस्मों को अपनाना आदि की जानकारी दी गयी। गोष्ठी में 106 किसानों ने भाग लिया। इनमें 35 महिला किसान शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.