किसान गोष्ठी में उन्नत खेती व संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल पर जोर
गढ़वा, जून 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंडरिया पंचायत सचिवालय में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को दलहन फसलों की उन्नत खेती, संतुलित उर्वरक के उपयोग और गुणवत्तापूर्ण बीज चयन की जानकारी दी गयी। गोष्ठी के दौरान किसानों के साथ खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। कम वर्षा की स्थिति में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विशेष रूप से जानकारी दी गयी। किसानों को फसल प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाये रखने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती व खेत बचाओ अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला मौके पर बीटीएम राकेश कुमार रजक ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग मिट्टी की गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.