प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महिला जिलाध्यक्ष के निर्देशन में पंचवटी में और पुरुष जिलाध्यक्ष के निर्देशन में तहसील परिसर मे समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। समस्याओं को निराकरण नहीं होने से आगे भी धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही। महिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी पटेल की अध्यक्षता में पंचवटी में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार अलख शुक्ला पहुंचे तो किसान लाई-गुड़ खा रहे थे। तहसीलदार को देखते ही किसान बोले समस्या का समाधान करिए नहीं तो रात का खाना की व्यवस्था करना होगा। इस मौके पर कमलाकांत, शशि दुबे आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन चलता रहा। कहा, समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.