किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- बंदगांव,संवाददाता भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत हुड़गदा पंचायत के भारंडिया गांव में किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यालय प्रभारी सह सहायक निदेशक अशोक कुमार एचपी एवं वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी प्यारी संगा ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 35 किसानों को 14 सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के विभिन्न सिद्धांतों एवं तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सही तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.