नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आरबीआई ने गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड को और बेहतर बनाने के लिए नए मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं। अधिक संख्या में किसानों को योजना से जोड़ने, केसीसी की प्रक्रिया को आसान बनाना और कृषि क्षेत्र की नई जरूरतों को पूरा करना के लिए कई अहम बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। नए मसौदे पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से छह मार्च तक सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित की गई है। केंद्रीय बैंक ने फसलों के मौसम की अवधि को एक समान बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे ऋण देने और चुकाने की प्रक्रिया में समानता आ सके। इसके तहत कम अवधि वाली फसलों का चक्र 12 महीने और लंबी अवधि वाली फसलों का चक्र 18 महीने तय किया गया है। फसलों के चक्र के अनुसार ऋण अवधि को बेहतर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की अवधि बढ़ाकर छह साल करने का...