पलामू, जून 13 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। किसानों को कृषि ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संतृप्तिकरण अभियान के तहत प्रखंड लेस्लीगंज में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो एवम प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक तिवारी ने पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित कर पात्र किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर में बैंक प्रतिनिधि, कृषि विभाग के कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रखंड प्रशासन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कृषि मित्रों को निर्देश ...