चाईबासा, जुलाई 3 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज उपायुक्त प्रकोष्टि में जिला कृषि विभाग एवं आत्मा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में धान सहित विभिन्न फसलों के बीज वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा किसानों के बीच समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की डीएम ने ...