लखनऊ, फरवरी 2 -- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की गरीब किसान क्रांति पदयात्रा सोमवार को नगराम से आगे बढ़ते हुए समेसी बाजार होते हुए निगोहा पहुंची। निगोहां बाजार में समाजसेवी विमल सिंह ने पदयात्रा का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कर्ज माफी, मुफ्त बिजली, किसान आयोग के गठन जैसी मांगों को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है। मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि ये पदयात्रा सभी ब्लाकों व तहसीलों से होते हुए 10 फरवरी को वृंदावन योजना मैदान में आयोजित महापंचायत के बाद समाप्त होगी। 27 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सोमवार रात को पदयात्रियों ने मोहनलालगंज में रात्रि विश्राम किया। यात्रा को रविवार को भाकियू (भानू गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने गोसाईंगंज ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.