किसान को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचराधीन
बिजनौर, जून 23 -- खेत में काम करने के दौरान सांप ने किसान को डस लिया। परिजनों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी नंदन सिंह पुत्र चन्द्रपाल खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान सांप ने अचानक नंदन सिंह को डस लिया। सांप के डसने सम्बन्धी में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा एंटीबेनम इंजेक्शन लगाने के बाद पीड़ित का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.