किसान को सांप ने डसा, झाड़फूंक में गई जान
संभल, जून 11 -- नगर के रेलवे रोड निवासी एक बुजुर्ग किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक करीब 65 वर्षीय महेश गौतम पुत्र रामभजन सुबह आठ बजे करीब अपने खेत पर घूमने गए थे। इसी दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय आसपास झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.