महाराजगंज, जुलाई 12 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। शनिवार को दिन में खेत में धान की सोहनी करा रहे किसान सुग्रीव प्रसाद को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार ग्राम सभा शेषपुर निवासी सुग्रीव प्रसाद शनिवार को अपराह्न के समय अपने धान के खेत मे सोहनी करा रहे थे। सोहनी के बाद घास का बोझ उठाते समय उसमे पहले से छिपे एक जहरीले सांप ने डंस लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने पर झाड़फूंक कराने लगे परिजन, गई जान इसकी जानकारी होते ही परिजन उन्हें तत्काल घुघली प्राथमिक ...