बहराइच, नवम्बर 15 -- मिहींपुरवा(बहराइच)। मूर्तिहा कोतवाली के ककरहा वन रेंज के बेझा गांव के खरबूजहा पुल के पास बाघ के हमले में एक किसान की मौत तथा दूसरे किसान को दूसरे दिन घायल करउने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। गुरुवार को हमले में किसान की मौत के बाद घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया था। शुक्रवार की देर रात बाघ शिकार की लालच में पिंजरे में कैद हो गया। उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि इसी बाघ ने शुक्रवार की दोपहर एक अन्य किसान पर भी हमला किया था। किसान गम्भीर रूप से घायल है और मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बाघ के पिंजरे में कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघ से फिलहाल राहत मिलेगी। उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.