सिमडेगा, मार्च 17 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के किसान राजेन्द्र कांशी ने राज्य स्तरीय किसान मेला में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर मान बढ़ाया है। किसान राजेंद्र कांशी हल्दी की बेहतरीन उपज पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और पपीता की खेती पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। राजेन्द्र कांशी पुरस्कार प्राप्त कर काफ़ी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उन्होंने प्रखंड के समस्त किसानो को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...