मधेपुरा, मार्च 31 -- ग्वालपाड़ा। फसल को क्षति पहुंचाने से रोकने पर किसान को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना अरार थाना क्षेत्र के रेशना गांव के बीते रविवार के दोपहर की बताई जाती है। पीड़ित ग्रामीण मो. मोतीउर रहमान ने बताया कि वह बहियार में मक्के की फसल को देखने गया था। वहां पहुंचने पर देखा कि सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के कनई टोला का त्रिवेणी शर्मा अपने परिजनों के साथ मक्के के पौधे को तोड़ कर क्षति पहुंचा रहा था। मना करने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। बीचबचाव के क्रम में उसके बेटे और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नि. प्र.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...