गाज़ियाबाद, जून 2 -- मोदीनगर। गांव सीकरी खुर्द ​​निवासी किसान सोहनवीर को आरोपियों ने ट्यूबवेल पर शराब पीने का विरोध करने पर बेहरमी से पीटा और बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। किसान ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। गांव सीकरी खुर्द के रहने वाले सोहनवीर सिंह का आरोप है आरोपियों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर बोतल फोड़कर उन पर हमला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...