किसान को बंधक बनाकर मारपीट करने में आरोपी गिरफ्तार, चालान
रामपुर, मार्च 24 -- चौकी क्षेत्र के गांव मिलक भूबरी निवासी किसान मक्खन सिंह को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी का चालान किया है। क्षेत्र के गांव मिलक भूबरी निवासी किसान मक्खन सिंह की जमना-जमनी गांव में कोसी नदी के किनारे भूमि है। आरोप है कि खेत के पास से खनन का विरोध करने पर जमना-जमनी निवासी खनन धंधेबाज गोपी ने साथियों संग मिलकर किसान की बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की थी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर भागे पीड़ित किसान ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को चौकी पुलिस ने आरोपी गोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.