मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के हजारों किसान तीन साल से फसल सहायता राशि की योजना से वंचित हैं। इस योजना से वंचित होने के कारण किसानों को कई तरह की परेशानी हो रही है। एक तो फसल बरबाद होने से उनकी जमा पूंजी डूब गई और दूसरी ओर मदद नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति और चरमरा रही है। नाउम्मीद हो चुके किसान अब आंदोलन के मूड में हैं। योजना से वंचित किसानों की सर्वाधिक संख्या औराई, कटरा, गायघाट, बोचहा और मीनापुर प्रखंडों में है। इन प्रखंडों में हर साल बाढ़ या फिर सुखाड़ से हजारों हेक्टेयर में लगी फसल बरबाद होती है। मजबूरन किसान फसल सहायता योजना से मिलने वाली राशि से अपने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर पाते हैं। योजना में मिली राशि से वे फिर से अगली फसल की बुआई करने की तैयारी में जुट जाते हैं। फिलहाल तीन साल में जिले से 1,44,3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.