किसान को जूतों से पीटने की धमकी पर बिफरे सांसद
कौशाम्बी, जून 13 -- सिराथू तहसील कार्यालय में किसान के साथ की गई अभद्रता का मामला गरमा गया है। प्रकरण को सपा सांसद ने गंभीरता से लिया है। ट्वीट कर उन्होंने सरकार से आरोपी लेखपालों पर कार्रवाई की मांग की है। लिखा है कि तहसीलें न्याय का केंद्र हों, भय का नहीं। कोखराज क्षेत्र के भदवां गांव के किसान रामभवन ने आरोप लगाया है कि नौ जून को किसी काम से वह सिराथू तहसील गए थे। वहां उनसे लेखपाल ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर लेखपाल ने गाली-गलौज करते हुए जूतों से पीटने की धमकी दी थी। पीड़ित किसान ने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले को समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर राज्य सरकार से लेखपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.