फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कायमगंज। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी ग्रामीण नेम सिंह को खेत पर काम करने के दौरान घास में बैठे एक जहरीले सांप ने काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास खेतों मे काम कर रहे किसान उसकी तरफ दौड़े। इसके बाद किसानों ने उनके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीधे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। इस पर डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.