संभल, जून 7 -- तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। गांव हरगोविन्दपुर निवासी किसान रित्याराम पुत्र सेवा राम ने आरोप लगाया है कि उसे जीवित होने के बावजूद सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शाकर उसकी जमीन की फर्जी वरासत किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई। पीड़ित किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी भूमि का वास्तविक मालिक और कब्जेदार है, लेकिन हल्का लेखपाल ने बिना उचित जांच और सत्यापन के राजस्व रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि कर दी। किसान का कहना है कि वह पहले भी अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक न तो खतौनी से फर्जी नाम हटाया गया और न ही संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। किसान ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए फर्जी नाम निरस्त कर उसके नाम को पुनः द...