बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- अनूपशहर क्षेत्र के गांच दुगरऊ में दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते एक किसान को उसके खेत से अगवा कर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। किसान को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर बुलंदशहर पहुंचे और एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार दोपहर को अनूपशहर के गांव दुगरऊ के कई किसान पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां 70वर्षीय पीड़ित सुरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह ने एसएसपी से मिलकर बताया कि गांव के ही दूसरे पक्ष से उनका जमीन विवाद चल रहा है। वर्तमान में यह मामला एसओसी चकबंदी के यहां लंबित है और आगामी जनवरी माह में सुनवाई होनी है। पीड़ित के अनुसार 27 दिसंबर की शाम को वह अपने खेत पर था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के चार आरोपी और कुछ अन्य अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.