बिहारशरीफ, दिसम्बर 3 -- किसान कॉलेज में मनी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती फोटो : किसान कॉलेज : सोहसराय किसान कॉलेज में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में शामिल प्राचार्य डॉ. दिवांशु कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय किसान कॉलेज में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। समारोह में प्राचार्य डॉ. दिवांशु कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाशा डाला। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी सत्यनिष्ठा, विनम्रता और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी देशवासियों के लिए आदर्श बनी हुई है। उन्होंने छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.