किसान कॉलेज के छात्रों को दी गयी विदाई
बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के किसान कॉलेज में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रशासन व छात्रों ने बीएससी और बीसीए कोर्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिवांशु ने कहा कि यह केवल छात्रों की विदाई नहीं, बल्कि उनके अब तक के शैक्षणिक व व्यक्तित्व विकास की यात्रा का सम्मान है। यह महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला भी है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जीवन में निरंतर सीखते रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सत्येन्द्र, कौशल, अफजल, सज्जन व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.