सहारनपुर, अप्रैल 5 -- बड़गांव। तीर्थयात्रा पर गए किसान के खेत में खडे़ करीब 10 लाख रुपए के 300 पॉपुलर के पेड़ काटकर बेच दिए। शिकायत के बाद भी कोई पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई न होने सेकिसान ने भुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला बड़गांव थाने के गांव अंबेहटाचांद का है। गांव निवासी किसान किरणपाल की गांव के पास ही करीब पांच बीघा जमीन है। जो राजस्व रिकार्ड में किसान के बेटे में राहुल के नाम दर्ज है। किसान एक सप्ताह पूर्व परिजनों के साथ उडीसा में जगन्नाथ मंदिर दर्शन को गया था। आरोप है कि इसी दौरान 30 मार्च की रात उक्त जमीन पर खडे तीन पोपुलर के पेड़ गांव के ही दो लोगों ने कटवाकर बेच दिए। मंदिर दर्शन से लौटने पर पीड़ित किसान ने आरोपिपों के खिलाफ थाने व तहसील में खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के तीन दिन बाद भी थाने तहसील से कोई कार्रवाई...