नई दिल्ली, मार्च 9 -- Agra News: ताजनगरी आगरा के सदर क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पुलिस को हैरान और डॉक्टरों को दंग कर दिया। उखर्रा रोड पर जानलेवा हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस गोली से जख्मी किसान को लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो जख्म में कुछ ऐसा देखा जो आज से पहले कभी नहीं सुना गया था। किसान के हाथ पर गहरा घाव था और उस घाव के अंदर एक जिंदा कारतूस धंसा हुआ था। यह दृश्य देखकर डॉक्टर हैरान रह गए और पुलिस की प्रारंभिक जांच ने पूरी कहानी ही पलट कर रख दी।विरोधियों को फंसाने का 'खतरनाक' प्लान जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई हमला नहीं था, बल्कि विरोधियों को उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए रची गई एक बेहद शातिर साजिश थी। शमसाबाद के गोपालपुरा निवासी किसान अशोक शर्मा का अपने सगे-संबंधियों से तीन बीघा जमीन को लेकर पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.