बुलंदशहर, अगस्त 9 -- गांव नारऊ में किसान की हत्या के आरोपियों से छतारी पुलिस और स्वाट देहात टीम की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभिषेक उर्फ बल्लू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अभिषेक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आनंद स्वरूप की हत्या के आरोपी अभिषेक एवं रवि कुमार शर्मा निवासी नेहरा थाना लोधा जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। यह भी पढ़ें- किसान के हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोलीआलाकत्ल चाकू बरामदगी शनिवार की रात पुलिस टीम निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद करने के लिए दोनों को लेकर मदनपुर गेट के समीप पहुंची। आरोपियों ने झाड़ियों में छुपाकर रखा आल...