मुरादाबाद, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पसियापुरा पदार्थ के किसान की बुढ़नपुर स्थित जमीन मैं लगे यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ बेचने का प्रयास करने पर किसान पर जानलेवा हमला बोल दिया गया था,उसे लाठी डंडों और लात घूंसे से पीटा गया था और सीने पर तमंचा रखकर फायरिंग की गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पसियापुरा पदार्थ गांव निवासी मुहम्मद शरीफ पुत्र गुलाम हुसैन की जमीन डिलारी क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में स्थित है। मुहम्मद शरीफ ने यह जमीन बुढ़नपुर निवासी नूर मुहम्मद पुत्र मोहम्मद जान को बेची थी लेकिन इस जमीन में खड़े पॉपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ नहीं बेचे थे। 25 फरवरी को मुहम्मद शरीफ ठेकेदार को पेड़ दिखाने के लिए बुढ़नपुर पहुंचे, तो सहखा...