कटिहार, मार्च 14 -- मनसाही, एक संवाददाता सड़क किनारे सुनसान जगह पर बाइक लगाकर खेत में काम करने गये किसान की बाइक अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने मनसाही थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि वह अपने बाइक को सड़क किनारे खड़े कर खेत में काम कर रहे थे तभी एक अपाचे में सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को डुप्लीकेट चाबी से स्टार्ट कर कजरा ब्लॉक की ओर भाग गया। गाड़ी की आवाज सुनते ही जब किसान चोरों का पीछा करना चाहा तो चोर किसान के पहुंच से दूर जा चुका था। इसके बाद पीड़ित किसान ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.